{"_id":"67bb906ce6c9548b8308fb70","slug":"conditions-of-trauma-center-will-improve-floor-will-be-rebuilt-karnal-news-c-36-1-ame1006-138105-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रामा सेंटर के सुधरेंगे हालात, दोबारा बनेगा फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रामा सेंटर के सुधरेंगे हालात, दोबारा बनेगा फर्श
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर में फर्श दोबारा से बनाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जायजा लेते हुए प्लान भी तैयार कर लिया है। एन्क्वास की टीम के निरीक्षण के दौरान फर्श व अन्य चीजों में सुधार के सुझाव दिए थे। इसके बाद ही अब अस्पताल प्रबंधन ने ट्रामा में सुधार कार्य शुरू करवाने जा रहा है। यहां पर फर्श अंदर की तरफ धंसा होने के कारण मरीजों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके साथ ही सफाई के दौरान पानी भी खड़ा रहता है। इसके साथ ही यहां पर गर्मियों से पहले एंबुलेंस के लिए एक अन्य शेड बनाया जाएगा।
दवा रखने के लिए भी बनेगा अगल कमरा
ट्रामा सेंटर में अक्सर ही मरीजों को फ्लूइड लगानी पड़ती है। इसलिए यहां पर अतिरिक्त संख्या में फ्लूइड रखनी पड़ती है। इस कारण कई बार कमरे में जगह नहीं रहती। इसलिए ओटी के पीछे बने कमरे को भी स्टोर की तरह ही इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे दवा रखने में जगह की कमी नहीं रहेगी।
ट्राइएज भी बनेगा
ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़ को देखते हुए यहां पर की माइनर ओटी से पहले ट्राइएज बनाया जाएगा। जहां पर गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए पहले उपचार दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मरीजों को ट्राइएज पर ही दवा व मरहम पट्टी करवाई जाएगी। माइनर ओटी में जगह की कमी के कारण मरीजों को टीका लगाने व अन्य उपचार देने के लिए ही स्थान नहीं मिल पाता है। ट्राइएज के बाद यह समस्या भी हल हो जाएगी।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में फर्श काफी धंस गया है। इसलिए उसे पूरी तरह से नया बनवाया जाएगा। जिसके लिए जायजा लिया गया है। मरीजों का इंतजाम करने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-- - डॉ पूनम चौधरी, पीएमओ अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल।