फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Computer operator of GST department arrested red handed taking bribe of Rs 15 thousand

Karnal News: जीएसटी विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Computer operator of GST department arrested red handed taking bribe of Rs 15 thousand
- जीएसटी नंबर को चालू रखने की एवज में व्यापारी से मांगे रुपए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जीएसटी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सेंट्रल इनकम टैक्स एंड सर्विस डिवीजन रेंज -22 ( सिटी एरिया) जीएसटी एरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार ने जीएसटी नंबर को चालू रखने की एवज में रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में की। इंस्पेक्टर सीमा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार द्वारा जीएसटी नंबर के निलंबन को रोकने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी को 15000 रुपये के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed