फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Computer operator met MLA

Karnal News: विधायक से मिले कंप्यूटर ऑपरेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Computer operator met MLA
- उच्च अधिकारियों के समक्ष उनकी मांग रखने का मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। शनिवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक हरविंद्र कल्याण से उनके आवास पर मिला और मांग-पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने उनकी मांगों का जल्द समाधान करवाने की बात कही।

इस दौरान विधायक ने उनकी मुख्य मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। जिला प्रधान उत्कर्ष आजाद ने बताया कि कर्मचारियों ने सोमवार व मंगलवार के दिन करनाल के विधायकों के निवास पर जाकर उन्हें मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल 24 जुलाई को दोबारा चंडीगढ़ में आईटी निदेशक से वार्ता करेगा। यदि इस दौरान बातचीत से कोई हल नहीं निकाला जाता है तो कर्मचारियों की राज्य स्तरीय हड़ताल भारतीय मजदूर संघ के आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। मौके पर राज्य उप प्रधान प्रवीन कुमार, कर्मबीर, अरविंद, महेश शर्मा, गजेंद्र, राजेश कक्कड़, अमरजीत, प्रताप, गगन भास्कर, सतबीर, प्रदीप, महादेव, सोनिया, ऋतु, सुलभा, कोमल व आंचल मौजूद रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- डीआईटीएस का केंद्रीकरण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए।
- सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए।
- कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
- कौशल रोजगार निगम में शामिल कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए।
- केटेगरी व पद अनुसार समान काम, समान वेतन दिया जाए।
- ग्रेच्युटी, एक्स ग्रेशिया, विवाह लोन, अग्रिम लोन व सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed