फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complainant turns hostile in a corruption case, two years imprisonment, court, karnal

भ्रष्टाचार मामले में बयान से मुकरा मुदई, दो साल कैद

Fri, 08 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में पहले शिकायत देना और बाद में समझौता करके अपने बयानों से पलटने वालों की अब खैर नहीं है।  अपने बयानों से मुकरने पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुदई को दो साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दस हजार रुपये जुर्माना भी किया है।  मामले के अनुसार, 12 मार्च, 2011 को विनोद कुमार निवासी औंगद ने तत्कालीन विजिलेंस इंस्पेक्टर सत्यनारायण शर्मा को शिकायत दी कि लकड़ी की वर्कशाप लगाने के लिए खादी ग्रामोद्योग मंडल करनाल में लोन के लिए अप्लाई किया था। इसकी एवज में ग्रामोद्योग का फील्ड आफिसर उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर ने जिला उपायुक्त के संज्ञान में मामला लाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैयार कराया। जिला बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल व उसी के कार्यालय के चपरासी कर्ण कांबोज को छाया गवाह के तौर पर टीम में लिया गया। टीम ने मौके पर जाकर रेड की तो फील्ड आफिसर हरिचंद को 2000 रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अदालत में चला। ए डी जे विमल सपरा की अदालत ने सुनवाई करते हुए 2 फरवरी, 2013 को फिल्ड आफिसर हरिचंद को दोषी करार देते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दो साल कैद व दस हजार रुपये जुर्माना किया था। बता दें कि इस दौरान शिकायतकर्ता विनोद कुमार अदालत में अपने बयानों से मुकर गया, बावजूद इसके अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


विजिलेंस ने किया था केस
मुदई विनोद कुमार द्वारा अपने बयानों से मुकरने को लेकर विजिलेंस करनाल ने अदालत में केस दायर किया था। इस पर एडीजे विमल सपरा ने केस को 193 आईपीसी की कार्रवाई की ट्रायल के लिए सिविल जज मोहम्मद सागिर की अदालत में भेज दिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जज मोहम्मद सागिर ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शिकायतकर्ता विनोद कुमार को अपने बयानों से मुकरने का दोषी पाया। इस पर 6 अप्रैल को अदालत ने विनोद कुमार को दो साल कैद सजा सुनाई, साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई रिश्वत मांगें तो करें शिकायत : संजीव कुमार
विजिलेंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि यह बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। कई बार मुदई अपने बयानों से मुकर जाते हैं, जिससे दोषी बच जाते हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस के नंबर 9050029992 पर करें, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed