{"_id":"565b47044cfab3cec305d369fa85ed85","slug":"commotion-fiercely-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में जमकर हंगामा
करनाल
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में जमकर हंगामा
करनाल। करनाल से असंध जाने वाली रोडवेज की बस में बुधवार देर रात को जमकर हंगामा हुआ। दो गुटों के बीच चलती बस में हाथापाई होती रही, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। दोनों गुटों के युवकों को असंध अनाजमंडी में उतारकर चालक-परिचालक बस लेकर बस स्टैंड पहुंच गए। करनाल बस स्टैंड से असंध के लिए 8:30 बजे बस चली। जुंडला अड्डे से तीन युवक चढ़े। तीनों युवक परिचालक को बस पास कहकर टिकट लेने से मना कर गए थे। सवारियों के कहने पर उन्होंने जलमाना तक की टिकट ली। टिकट न लेने पर जयसिंहपुरा गांव का एक लड़का बीच में बोल पड़ा और टिकट लेने की दुहाई दी। इससे युवक उससे उलझ गए। बस में जयसिंहपुरा गांव की अन्य सवारियां भी थी। जिससे मामला शांत हो गया था। तीनों युवकों ने फोन से झगड़े की सूचना अन्य लोगों को दे दी और जलमाना अड्डे से पहले की बस को रुकवाया और तीन चार युवक चढ़ गए। दोनों गुटों में हाथापाई होती रही। बस को असंध थाने में लेकर जाने को कहा। इस दौरान बीच के अड्डों पर बस नहीं रोकी गई। चालक-परिचालक थाने में लेकर बस नहीं गए और असंध अनाजमंडी के अंदर युवकों को उतार बस लेकर मौके से चले गए।