फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Committed to the upliftment of Hindi language: Dr. Radheshyam

हिंदी भाषा के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. राधेश्याम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Committed to the upliftment of Hindi language: Dr. Radheshyam
खालसा कॉलेज में हुई हिंदी साहित्य भारती हरियाणा करनाल जनपद की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के सभागार में डॉ. राधेश्याम शर्मा पूर्व कुलपति, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा व गुरु जम्मेश्वर तकनीकी विश्वविद्यालय हिसार के मार्गदर्शन में खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हिंदी साहित्य भारती हरियाणा करनाल जनपद (ईकाई) की बैठक हुई। जिसमें हिंदी प्रेमी, शिक्षक एवं साहित्यकारों ने सहभागिता की।

डॉ. राधेश्याम शर्मा ने सर्वप्रथम अपनी बात रखते हुए नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय भाषाओं विशेष तौर से हिंदी के भविष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम हिंदी भाषा के संवर्धन एवं उत्थान के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्ध हैं। प्राचार्य डॉ. गुरिंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 से हिंदी, पंजाबी व संस्कृत पर असर पड़ सकता है। हमें नई शिक्षा नीति 2020 पर विशेष तौर पर भाषा के संदर्भ में विचार करने की आवश्यकता है। दयाल सिंह कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के द्वारा भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान के लिए प्रभावी प्रावधानों को स्थापित करने की नितांत आवश्यकता है ताकि भविष्य में भाषाई संकट न हो। मौके पर डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बीर सिंह, डॉ. देवी भूषण, डॉ. जय कुमार व डॉ. दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed