फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Combine all options open: Ashwani

गठबंधन पर सभी विकल्प खुले : अश्विनी

Tue, 10 Jun 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 10 Jun 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा पार्टी जनहित और राष्ट्रहित के कई
विज्ञापन
मुद्दों पर विचार कर रही है। अभी भाजपा ने सत्ता संभाली है। कई गंभीर मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा चल रही है। हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

हर दिन गंभीरता के साथ विचार चल रहा है। हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा जारी है। भाजपा हाईकमान के पास गठबंधन समेत तमाम मुद्दों के मामलों में सभी विकल्प खुले है। सांसद अश्विनी चोपड़ा मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोंधित करने के बाद अमर उजाला से बात कर रहे थे।


उन्होंने कहा हरियाणा में चुनाव का मसला हो या फिर भाजपा-हजकां गठबंधन का। चाहे किसी अन्य स्तर पर बात जारी रहने का हो। इन मामलों में रोजाना दिल्ली में हाईकमान चर्चा कर रहा है। हाईकमान जो फैसला करेगा, वह सर्वोपरि होगा। वह लोग तो भाजपा हाईकमान के फैसले के मुताबिक काम करेंगे।

 केंद्र के सत्ता परिवर्तन से भी बेहतर परिणाम हरियाणा में मिलने की न केवल संभावना बनी है, बल्कि पार्टी अपने स्तर पर विशेष नीति भी बना रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते कहा कि वह लोग किसी भी हाल में मायूस नहीं हो। उन्होंने करनाल और पानीपत के लोगों की सेवा करने का प्रण किया है। वह उसे निभाएंगे। उन्होंने सप्ताह में करनाल में शुक्रवार को और पानीपत वीरवार को पानीपत में लोगों की समस्या सुनेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा समेत काफी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed