{"_id":"6165efb08ebc3ed33a55ee8c","slug":"colors-of-haryanvi-punjabi-culture-scattered-through-dance-karnal-news-knl86321766","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य से बिखेरे हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य से बिखेरे हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति के रंग
विज्ञापन
67: बाल भवन की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता मे?
करनाल। कर्ण नगरी के विद्यार्थियों ने नृत्य की एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुति देकर हरियाणवी, पंजाबी और उत्तराखंड की संस्कृति के रंग बिखेरे। मौका था जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता का। कालीदास रंगशाला में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। नृत्य के अलावा पेंटिंग और दीया बनाने की प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने की। मुख्यातिथि नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार और असंध के एसडीएम मनदीप कुमार पहुंचे। कार्यक्रम में माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी विकलांग कल्याण केंद्र की एक छात्रा ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। जिला स्तर पर 14 अक्तूबर तक प्रतियोगिताएं चलेंगी।
यहां के विजेता 25 से 28 अक्तूबर तक पानीपत में होने वाली जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो प्रतिभागी यहां जीतेंगे, वे राज्य स्तर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन विजेताओं को राज्यपाल पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं से होगा मानसिक और बौद्धिक विकास : एसडीएम
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि इन गतिविधियों में हिस्सा लेकर विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को भी निखारते हैं। इससे उनका मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में शामिल होने वालों को परिणाम की ओर नहीं देखना चाहिए। बल्कि खुद बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। दिमाग में जो भी लक्ष्य है, उसी पर ध्यान देना चाहिए, ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम ही मिलते हैं।

68:बाल भवन की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता में

69: बाल भवन की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता मे?

65:बाल भवन की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता में

66: बाल भवन की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजुद बच्चे । अमर उजाला