Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Coldest night of the season, mercury at 8.9 degrees Celsius

Karnal News: सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Coldest night of the season, mercury at 8.9 degrees Celsius
करनाल। जिले में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ रातें और ठंडी हो गई हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन और रात के मौसम में अंतर साफ नजर आने लगा है। दोपहर में तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन सूर्यास्त के बाद उत्तरी हवा के असर से ठंड बढ़ जाती है। सुबह और शाम हल्की धुंध के कारण भी ठिठुरन महसूस होने लगी है। दोपहिया वाहन चालक अब सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

नवंबर के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और गिरेगा रात का तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा के चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप खिली रहेगी। उन्होंने किसानों को रबी फसलों की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल बताया, लेकिन तापमान में बदलाव को देखते हुए खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने की सलाह दी।


बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की जरूरत
दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी सावधानी भी जरूरी हो गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करना चाहिए। दिन में गर्मी महसूस होने के बावजूद रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसे में मौसम के अनुसार कपड़े पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed