फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Coal-laden truck overturns near Tau Devi Lal Chowk, driver injured

Karnal News: ताऊ देवीलाल चौक के पास कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Coal-laden truck overturns near Tau Devi Lal Chowk, driver injured
कुरुक्षेत्र। देवीलाल चौक के पास में पलटा ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। ताऊ देवीलाल चौक के पास मंगलवार देर रात एक कोयला लदा ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक जसपाल घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद सड़क पर गिरे कोयले और पलटे ट्रक के कारण सुबह के समय यातायात बाधित रहा। पुलिस ने तुरंत ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन कोयला निकाले जाने में समय लगने के कारण राहत कार्य दोपहर तक चलता रहा। दोपहर करीब तीन बजे तक कोयला दूसरे ट्रक में लोड किया जाता रहा, जिसके बाद ही पलटे वाहन को हटाया जा सका।
विज्ञापन

चालक जसपाल ने बताया कि वह पानीपत से पटियाला की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना के तुरंत बाद एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए ट्रक का अगला शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। देवीलाल चौक के पास में पलटा ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। देवीलाल चौक के पास में पलटा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed