{"_id":"6330c85bdca31a619e07678f","slug":"cm-pays-tribute-to-pandit-upadhyay-karnal-news-knl122384144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने पंडित उपाध्याय को अर्पित किए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने पंडित उपाध्याय को अर्पित किए श्रद्धासुमन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पौधरोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान सिख समुदाय के कुछ लोग यहां पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरोपा और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरियाणा के लिए अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के निर्णय की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मामला पिछले काफी लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। इस निर्णय के बाद अब हरियाणा के सभी 52 गुरुद्वारा साहिब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में समाज सेवा का कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जगमोहन आनंद, बृज गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, प्रवीन लाठर, पवन वालिया, सुनील गुप्ता, रमेश गिल, जसपाल वर्मा, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त अजय तोमर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम सेे मिलने वालों में ये रहे शामिल
इनमें मूनक से सरदार गुलाब सिंह, इंद्री से अमनदीप विर्क, इंद्री गुरुद्वारा समिति से सरदार अवतार सिंह चट्ठा, पखाना गांव के सरदार रवि सिंह, गालिब खेडी के सरदार गुरनाम सिंह, सरदार जोगा सिंह, सरदार बलविन्द्र सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह अंधगढ़, सरदार बहादुर सिंह, सरदार गुलाब सिंह, सरदार साहब सिंह, सरदार मक्खन सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार मनदीप सिंह विर्क, सरदार हरपाल सिंह, सरदार चरणजीत सिंह सोढी आदि गुरुद्वारा के प्रतिनिधि शामिल रहे।