फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM gave handsome gifts of 19.82 crores

सीएम ने दीं 19.82 करोड़ की मनोहर सौगातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
CM gave handsome gifts of 19.82 crores
प्रेम प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सीएम मनोहर लाल और अन्य।
करनाल। भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने कर्ण नगरी को 19.82 करोड़ की मनोहर सौगातें भी दी हैं। उन्होंने एनडीआरआई रोड पर बने कल्चरल कॉरिडोर का लोकार्पण किया। वहीं जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें तीन सड़कों का नवनिर्माण, पशु शव दाह गृह और गोबर गैस संयंत्र की स्थापना व कर्ण लेक, सेक्टर-6 और 14 मार्केट का सुंदरीकरण शामिल है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने सुलतानपुर के सामुदायिक केंद्र और हरियाणा राज्य ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के भवन का उद्घाटन किया। इनमें स्मार्ट सिटी की पांच परियोजनाएं शामिल हैं। इन पर 13.26 करोड़ और पंचायती राज व जिला परिषद की चार परियोजनाओं पर 6.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर रेणू बाला गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इन नई परियोजनाओं से शहर की सूरत बदलेगी और जनता को भी पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सामाजिक व आर्थिक विकास करके जनता को सुख सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक हरविंद्र कल्याण, धर्मपाल गोंदर और पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी मौजूद रहे।
विज्ञापन

80 सफाई कर्मियों को मिली रिक्शा रेहड़ी
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से 80 ग्रामीण सफाई कर्मियों को कूड़ा ढोहने के लिए एक एक रिक्शा रेहड़ी व सफाई करने के औजारों की एक-एक किट वितरित की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शहर की सफाई के लिए सीवरेज व नालियां साफ करने के प्रयोजन से जेटिंग मशीनें दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास
कल्चरल कॉरिडोर : महाराजा अग्रसेन चौक से लिबर्टी चौक तक 1.8 किलोमीटर सड़क मार्ग तक बने कल्चरल कॉरिडोर का लोकार्पण किया। यहां पैदल मार्ग और बलड़ी बाईपास के दोनों ओर साइकिल ट्रैक से गैर मोटर यातायात का वातावरण बना है। सांस्कृतिक विरासत पर आधारित चित्रकारी दीवार पर की गई है।
ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण : आईजी कार्यालय से ट्रैफिक पार्क तक, एनएच-44 के दोनों ओर हरित पट्टी क्षेत्र का विकसित होगा। साढ़े तीन किलोमीटर लंबाई और 100 मीटर चौड़ाई को कवर करके जॉगिंग ट्रैक, एक-दूसरे को जोड़ने वाले रास्ते, बैठने की जगह, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की जगहें, ओपन एयर थिएटर और ध्यान व योग करने की जगहें बनाई जाएंगी।
सड़कें बनेंगी : कुंजपुरा रोड से कैलाश रोड तक नई सड़क का निर्माण होगा। वहीं बांसो गेट के पास गौशाला रोड व हांसी रोड को जाने वाले रास्ते को बिटुमिन व कंकरीट से सुदृढ़ किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगेंगी। इससे पानी जमा होने की समस्या का भी समाधान होगा। 2.26 करोड़ के प्रोजेक्ट पर चार महीने में काम पूरा होगा।
कर्ण लेक पर साढ़े छह करोड़ के अगले छह माह में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट में आकर्षक पौधरोपण और फीचर लाइट लगेंगी और झील के किनारे सैरगाह और छोटा बगीचा विकसित किया जाएगा। मौजूदा रेस्तरां और रिजॉर्ट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ, संगीतमय फव्वारा, नौकाविहार सुविधाएं, साइकिल ट्रैक, मूर्तिकला उद्यान, गैलरी, कैफे, सार्वजनिक उपयोगिताएं व सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
सेक्टर-6 और 14 मार्केट का पुनर्विकास : रोड मार्किंग के माध्यम से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक प्रवेश द्वार को बढ़ाया जाएगा। इंटर एक्टिव प्लाजा और उत्सव स्थल के साथ पूरे एरिया को प्रकाशमय किया जाएगा। इस परियोजना से बाजार में सुरक्षा उपाय बढ़ेंगे। आगंतुकों को बैठने और आराम करने के क्षेत्र उपलब्ध होंगे। 80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी और तीन महीनों में काम पूर होंगे।
पंचायती राज व जिला परिषद की इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास
इनका हुआ उद्घाटन-
- हरियाणा राज्य ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी में 4.31 करोड़ से बने चार मंजिला भवन बना है। यहां एक होस्टल में एसी की सुविधा वाले 47 कमरे हैं।
- नीलोखेड़ी खंड के गांव सुल्तानपुर में 92.44 लाख से सामुदायिक केंद्र बना है। एक एकड़ में बने केंद्र में 250 लोगों के बैठने के लिए हॉल, दो कमरे और पुस्तकालय की सुविधा भी मिलेगी।

इनका हुआ शिलान्यास
- सरफाबाद माजरा में मृत पशुओं के शव दाह गृह की स्थापना होगी। 42.20 लाख रुपये खर्च होंगे। एक साथ दो मृत पशुओं का एक घंटे में दाह संस्कार हो सकेगा।
- गोबरधन योजना के तहत श्रवण माजरा में गोबर गैस संयंत्र लगेगा। इंद्री खंड के गांव में संयंत्र से 400 घन मीटर गैस का उत्पादन होगा, 100 घरों को गैस उपलब्ध होगी। 90.61 लाख खर्च होंगे और 28 फरवरी 2022 तक काम पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed