फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying Squad raided on illegal contracts, country-made and English liquor recovered

अवैध ठेके पर सीएम उड़नदस्ते का छापा,देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raided on illegal contracts, country-made and English liquor recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। गांव अमृतपुर-नगला रोड पर चल रहे अवैध ठेके पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस जांच कर रही है।

टीम को अमृतपुर-नगला मेघा जाने वाली सड़क पर अवैध ठेका खोलकर शराब बेचने की सूचना मिली थी। टीम को ठेके के अंदर गंजोगढ़ी निवासी सतपाल पांचाल मिला। उससे ठेेके में रखी शराब को लेकर लाइसेंस व परमिट मांगा, लेकिन सतपाल कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने शराब अपने कब्जे में ले ली और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक ठेके के अंदर से अंग्रेजी शराब की 39 बोतलें, 32 अध्धे व 35 पव्वे मिले हैं। बियर की 17 बोतल भी बरामद हुई हैं। देसी शराब की 91 बोतलें, 25 अध्धे व 44 पव्वे पाए गए हैं। सीएम फ्लाईंग अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगला-अमृतपुर रोड पर अवैध ठेका बनाया गया था। जिसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed