फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying searched the records of Fisheries Department

Karnal News: सीएम फ्लाइंग ने खंगाला मत्स्य विभाग का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
CM Flying searched the records of Fisheries Department
- कहीं तालाब में पानी तो कहीं नहीं थी मछली, रिकॉर्ड अपने साथ ले गई टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को काछवा रोड स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में दबिश दी। टीम सुबह 11 बजे कार्यालय में दाखिल हुई और लाभार्थियों को मछली पालन पर दिए जाने वाले अनुदान की राशि का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।


इस दौरान वहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम देखकर खलबली मची रही। इसके बाद जांच टीम ने गांवों में जाकर निरीक्षण कर यह जानने का प्रयास किया कि जिस तालाब का मछली पालन के लिए अनुदान दिया गया है, वहां मछली पालन हो भी रहा है या नहीं। जांच के दौरान पाया गया कि कई जगह चार तालाब अलाॅट कराए गए थे जिनमें से एक में पानी नहीं था जबकि दूसरे में मछली ही नहीं थी। ऐसे में रिकॉर्ड व जांच रिपोर्ट को टीम अपने साथ ले गई। जल्द ही जांच रिपोर्ट के अध्ययन के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में एसआई शमशेर, जोगिंद्र, प्रकाश चंद्र व एएसआई विरेंद्र संधु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed