{"_id":"6792ac2d6931c99ee2096254","slug":"cm-flying-raids-panjiri-plant-four-workers-found-absent-karnal-news-c-18-knl1008-566147-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम फ्लाइंग ने पंजीरी प्लांट में दी दबिश, चार कर्मी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम फ्लाइंग ने पंजीरी प्लांट में दी दबिश, चार कर्मी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को पंजीरी प्लांट में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गोदामों में लगे स्टाफ को जांचा। पंजीरी बनाने की विधि व उसमें डालने वाली खाद्य सामग्री को भी चेक किया। टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर को देखा। जिसमें चार लेबर के कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।
टीम के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. अमित भी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक चली जांच से अधिकारियों में खलबली मची रही। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने कुछ सैंपल भी लिए और जांच के लिए भेजे। पंजीरी प्लांट से पंजीरी तैयार करके आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजी जाती है। टीम ने सामग्री के रखरखाव को भी बारीकी से देखा। फूड सेफ्टी विभाग के डॉ. अमित ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने पंजीरी प्लांट में औचक निरीक्षण किया था। वह भी टीम के साथ पहुंचे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।