फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM decision changed in a year, 12 leaders of the house drink tea, lunch too

डेढ़ साल में सीएम ने बदला फैसला, एक नहीं 12 नेताओं के घर पी चाय, लंच भी किया

Mon, 23 May 2016 12:45 AM IST
सोमदत्त शर्मा/करनाल,अमर उजाला
सोमदत्त शर्मा/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
CM decision changed in a year, 12 leaders of the house drink tea, lunch too
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री बनते ही शादी ब्याह और कार्यकर्ताओं व नेताओं के घर चाय पर नहीं जाने के अपने फैसले से आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पलटना पड़ा। सालभर पहले जहां वे शादियों में जाने लगे थे, वहीं रविवार को नेताओं, कार्यकर्ताओं के घर चाय भी पी। रविवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इतना नहीं उन्होंने 12 नेताओं के घर चाय-पान किया और एक के घर दोपहर का भोजन लिया। पहली बार सीएम एक ‘प्रिंसिपल’ की भूमिका से इतर राजनीतिक नजर आए और इसी के चलते वे खुद नेताओं के घर गए और उनकी पीठ भी थपथपाई। अंदरखाते चल रही नाराजगी को भांपते हुए सीएम ने नेताओं से मुलाकात करके एक तरह से जोश भरा है।

विज्ञापन


पहली बार मुख्यमंत्री और उनके कार्यकर्ता कमरे के अंदर रहे और डीसी और एसपी व अन्य अधिकारी बाहर। इसके पहले इससे उलट होता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले सुबह बीजेपी के जिला महासचिव योगेंद्र राणा के निवास स्थान पर पहुंचे। जलपान और नाश्ता करने के बाद सेक्टर-7 स्थित पार्षद सुजाता अरोड़ा, मनोज अरोड़ा और मुकेश अरोड़ा के घर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। इसके बाद सेक्टर-6 स्थित रमेश कश्यप, शहरी मंडल के अध्यक्ष प्रवीन लाठर और सदर बाजार स्थित अमृत लाल जोशी के घर जाकर कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। सीएम ने रविवार को एक तरह से जिला प्रशासन को सीधा संदेश दिया है कि अब कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना होगा, ताकि वे जनता के काम करा सकें।
विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर के घर कार्यकर्ताओं की बैठक
सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। सरकार और कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए और इस दिशा में हम पूरा प्रयास जारी रखे हुए हैं। इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां परिवारजनों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ भी एक बैठक की। इस दौरान कहा कि कार्यकर्ता सौंपी गई जिम्मेदारियों को लगन के साथ निभाएं। कृष्ण गर्ग सहित सभी का पार्टी में बड़ा स्थान है। मुख्यमंत्री खुराना ज्वेलर्स के निवास स्थान पर पहुंचे और इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद उन्होंने दोपहर का भोजन पार्टी कार्यकर्ता राकेश नागपाल के घर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलामपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री दोपहर बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता मेहर सिंह कलामपुरा के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद शिव कॉलोनी स्थित गोविंद शर्मा, रामनगर स्थित दर्शन सिंह सहगल, अनुराग सेठी और प्रवीन शर्मा के घर पहुंचे। इन मौके पर उनके साथ सीपीएस बख्शीश सिंह, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण, कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, वीर चक्र प्राप्त कर्नल डीएस राजपूत, अशोक भंडारी, कृष्ण लाल तनेजा, चंद्रशेखर राणा, जयपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, समाजसेवी पंकज भारती, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओमवीर राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, मानवपुरी, मनमीत मैनी, शिवनाथ कपूर, संजय मदान, गुरविंद्र सिंह, जेआर कालड़ा, आरएन चानना, सुनील गोयल, अशोक जैन, योगेंद्र भट्ट, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


शोक जताने भी पहुंचे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वरिष्ठ पत्रकार अजय गोयल के निधन पर सेक्टर-13 स्थित उनके घर पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अजय गोयल के परिवार को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि उनका परिवार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर सके। इसके बाद, मुख्यमंत्री गोल्डन मोमेंट के मालिक सुनील बिंदल के घर उनकी माता के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे। बिंदल की माता सरला देवी का गत दिवस निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed