फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM City may seem today to be smart stamp

सीएम सिटी के स्मार्ट होने पर आज लग सकती है मोहर

Fri, 31 Jul 2015 12:31 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
देशभर के 29 राज्यों से 100 शहरों को स्मार्ट सीटी की दौड़ में केंद्र
विज्ञापन
सरकार शामिल करेगी। इसका फैसला आज हो सकता है। प्रदेश की बात करें तो करनाल के अतिरिक्त फरीदाबाद, गुड़गांव, यमुनानगर सहित कुल 5 शहर इस दौड़ में शामिल हैं। खास बात यह है कि करनाल की दावेदारी सबसे मजबूत है।

कारण है कि 100 नंबरों की परीक्षा में करनाल ने 100 के 100 अंकों की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पेश कर दी थी। प्रदेश का कोई भी शहर 100 अंकों की दावेदारी पेश नहीं कर पाया था। हालांकि, अभी रिजल्ट नहीं आया है। बावजूद इसके नगर निगम करनाल ने खुद को स्मार्ट सिटी का अंक मानकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह तैयारियां स्मार्ट सिटी बनने के बाद दूसरे चरण में होने वाले विकास कार्यों की है। नगर निगम करनाल की तैयारियों को देखकर हर कोई इस बात से आश्वस्त नजर आ रहा है कि करनाल स्मार्ट सिटी जरूर बनेगा। बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
200 करोड़ से होंगे विकास कार्य, नहीं रहेंगी समस्याएं
स्मार्ट सिटी बनने के बाद कर्णनगरी दूसरे प्रदेशों से सुविधाओं में दो कदम आगे होगी। चूंकि शहर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी। इसके बाद नगर निगम को अपनी पूरी प्लानिंग 5 महीनों में तैयार करके केंद्र सरकार के पास भेजनी होगी कि वह इस 200 करोड़ रुपये का कहां और कैसे इस्तेमाल करेगा। जिन शहरों की प्लानिंग सबसे बेहतरीन होगी उन्हें पहले ही साल स्मार्ट बनाने के लिए बजट दे दिया जाएगा। ऐसे में दूसरे चरण में मुकाबला पहले से कहीं कड़ा रहेगा।
सभी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार, जश्न के लिए बेताब शहरवासी
स्मार्ट सिटी के लिए करनाल शहर के नाम की आधारिक घोषणा का अब हर शहरवासी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हर कोई शहर स्मार्ट देखना चाहता है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं सहित सभी शहरवासियों ने जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे पहले अपनी 100 अंकों की दमदार प्रस्तुति के कारण शहरवासी करीब एक सप्ताह पहले ही शहर में ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर जश्न मना चुके हैं। अब आधिकारिक घोषणा होने पर शहर में दिवाली की तरह जश्न मनाया जाएगा।
31 जुलाई तक सरकार को 100 स्मार्ट शहरों के नाम की घोषणा करनी है। इसके लिए सभी राज्य सरकारों की ओर से नाम को केंद्र के पास भेज दिया है। अब हमें भी बेसब्री से फैसले का इंतजार।
सुमेधा कटारिया, आयुक्त नगर निगम करनाल।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed