फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cloudy for two days, farmers disappointed due to no rain

Karnal News: दो दिन से बादल छाए, बारिश न होने से किसान मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cloudy for two days, farmers disappointed due to no rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही, हर दिन के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही। जिले में दो दिन से आसमान पर बादल छाए रहे, जो बिन बरसे ही रह गए। वहीं बादल छाने से तापमान में गिरावट आई। हालांकि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकली, जिससे भारी राहत मिली। लेकिन यह राहत कुछ देर की रही। इसके बाद फिर पहले से हाल हो गए। ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों के दिनचर्या के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। हवा चलने के कारण धुंध नहीं थी, जिससे लोगों को कुछ राहत रही। लेकिन बर्फीली हवा ने लोगों को खूब सताया। जिसके चलते शाम को लोग जल्दी घरों में दुबक गए। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। शहर के मुख्य बाजारों में भी ग्राहक न के बराबर रहे। ऐसे में दुकानदार व कर्मचारी आग जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। ग्राहक न होने के कारण सुबह दुकानें देरी से खुल रही हैं और शाम को जल्दी बंद हो रही हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड रहेगी। जबकि फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

वहीं बादल छाने से किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन बारिश न होने से उन्हें निराशा हुई। किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस मौसम अभी तक एक बार भी बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने का असर फसलों के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सूखी ठंड के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों चिकित्सकाें पर बुखार, सर्दी, जुकाम, छाती जाम संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों को बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। किसानों को बारिश का बेसब्री से बारिश का इंतजार है। बारिश गेहूं, गन्ना, बरसीन इत्यादि सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश की कमी के चलते किसानों को फसल में बीमारी आने का भय सता रहा है। बता दें कि जिले में 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं बिजाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed