फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds disturb farmers' sleep, possibility of drizzle today

Karnal News: बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद, आज बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds disturb farmers' sleep, possibility of drizzle today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अब भी जिलों की अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। रविवार को आसमान पर छाए बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 अक्तूबर को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना है, इसके बाद मौसम साफ रहेगा। अक्तूबर महीने में करनाल जिले में सिर्फ 17 एमएम बारिश हुई है, मौसम किसानों के अनुकूल रहा है। जिससे धान की पैदावार अच्छी हुई और अब मौसम गेहूं की बिजाई के भी अनुकूल होता जा रहा है।

सीएसएसआरआई में रविवार का अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करनाल के साथ-साथ कमोवेश अंबाला, यमुनानगर, कैथल, पानीपत और कुरुक्षेत्र की भी यही स्थिति रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के आंशिक प्रभाव के कारण 21 अक्तूबर की रात से 22 अक्तूबर तक बादल छाए रहे। 23 अक्तूबर को भी बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के अनुसार 25 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील, लेकिन साफ रहने की संभावना है। जिससे किसान अपने धान की कटाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed