फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clerks from across the state left for Chandigarh

Karnal News: प्रदेशभर के लिपिक चंडीगढ़ रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Clerks from across the state left for Chandigarh
- एनडीआरआई चौक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। वेतन वृद्धि की मांग के लिए प्रदेशभर के लिपिक शनिवार को चंडीगढ़ पैदल रवाना हुए। एनडीआरआई चौक पर क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन की टोपी पहने लिपिक सरकार को कोसते नजर आए।

लिपिक पहले कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर जाएंगे, उसके बाद शाहबाद में सीएम के पैतृक गांव जाएंगे, उसके बाद पंचकूला के लिए रवाना होंगे। इसमें एसोसिएशन के वरिष्ठ ऑडिटर परमजीत सिंह पाढ़ा परिवार के साथ रवाना हुए। राज्य प्रधान बलजीत जून ने कहा कि करनाल में सात जुलाई को राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 और 17 जुलाई को दो बार बैठक के लिए बुलाया था। दोनों बैठकों में क्लर्क यूनियन प्रतिनिधि मंडल व सरकार के बीच सहमति नहीं बन पाई। सरकार के इस व्यवहार को देखते हुए यूनियन ने साइकिल यात्रा व पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा सभी जिलों से होते हुए शुक्रवार को करनाल जिले में समाप्त हो चुकी है। अब हरियाणा के सभी जिलों के लिपिक चंडीगढ़ में पहुंचेंगे। इस मौके पर संरक्षक विक्रांत तंवर, राज्य प्रधान बलजीत जून, राज्य महासचिव सतीश ढाका, राज्य सह महासचिव विकास सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष उपेंद्र नैन, वरिष्ठ आडिटर परमजीत सिंह पाढा, सचिव परमजीत व करनाल जिला प्रधान प्रदीप प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed