फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleanliness destroyed in the fire of sanitation workers' anger

Karnal News: सफाईकर्मियों के गुस्से की आग में सफाई स्वाहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness destroyed in the fire of sanitation workers' anger
निसिंग पुलिस कर्मचारी सफाई कर्मचारियों को गंदगी के ढेर से हटाते हुए। संवाद
करनाल। सफाईकर्मियों के गुस्से की आग में सफाई व्यवस्था स्वाहा हो गई है। हड़ताल के कारण कचरे के ढेर बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि दो हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा सड़कों पर पसरा है। निगम के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बुधवार को 35 जगहों से करीब 300 मीट्रिक टन कचरा उठाया गया। वहीं सफाईकर्मियों ने कई जगह प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुतले फूंके। निसिंग में पुलिस से कर्मचारियों में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-6 के पीछे, शिव मंदिर के नजदीक, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र, सेक्टर-6 मार्केट, फूसगढ़ रोड, सेक्टर-7 मार्केट क्षेत्र व थाने के पीछे, सेक्टर-8 में मार्केट क्षेत्र, बीएसएनएल क्वार्टर्स के पास व जिमखाना क्लब के नजदीक, आईटीआई चौक आदि इलाके में सफाई की गई। करीब 25 ट्रालियों में 300 मीट्रिक टन कचरे का उठान हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में उठा कूड़ा
निसिंग। पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा उठाया। नगर पालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कर्मचारियों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मंत्रियों के फूंके पुतले
नीलोखेड़ी। सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विपुल गोयल का पुतला फूंककर रोष जताया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्रियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन से बातचीत की जा रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। धरने पर कृष्ण लाल, रिंकू, नरेश, सोनू, राजेंद्र, दलेल सिंह और मदन लाल मौजूद रहे।

निकाली शवयात्रा, हांडी फोड़कर पुतला फूंका
तरावड़ी। हड़ताल पर चल रहे सफाईकर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए हांडी फोड़ी। प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

नौकरी जॉइन करने के नोटिस की प्रतियां फूंकी
इंद्री। नगर पालिका कार्यालय के बाहर दमकल और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। विभाग की ओर से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारियों को नोटिस देकर ड्यूटी जॉइन करने के लिए कहा गया तो रोष बढ़ गया। नगर पालिका संघ के प्रधान बुद्ध राम और दमकल कर्मियों के प्रधान रजनीश कुमार की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान इन नोटिस की प्रतियां भी फूंकी गई।

निसिंग पुलिस कर्मचारी सफाई कर्मचारियों को गंदगी के ढेर से हटाते हुए। संवाद

निसिंग पुलिस कर्मचारी सफाई कर्मचारियों को गंदगी के ढेर से हटाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed