फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   clean saheed Smark

हरियाणा शहीद समारक चमकाया

Mon, 30 Dec 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 30 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल में जिला पंजाबी वेलफेयर सभा कैथल ने हरियाणा शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाया और स्मारक की चारों तरफ से सफाई की।
विज्ञापन


सभा के सदस्य सुबह ही स्मारक पर पहुंच गए और शहीद स्मारक के सभी स्थानों को अलग-अलग तरीके से साफ किया। सभा के सदस्यों की ओर से शहीद स्मारक पर बने कृत्रिम जीवन वृक्ष की सफाई की। इसके अलावा स्मारक पर लगे सभी पत्थरों को धोकर साफ किया।

सभा के प्रधान प्रदर्शन परू थी ने बताया कि सभा की ओर से शहीदों के मान-सम्मान को बरकरार रखने के लिए यह सफाई अभियान पिछले कई माह से चल रहा है। जो कि आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभा की ओर से एक जनवरी से पंजाबी समाज के लोगों का मतदान व वोट बनवाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूक अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 5 जनवरी को जिला पंजाबी वेलफेयर सभा की ओर से आयोजित होने वाने पंजाबी परिवार मिलन समारोह में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वें पंजाबी परिवार मिलन समारोह के बारे में परूथी ने बताया कि इस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जो सारे कार्यक्रम को देखेगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि शहर के समाज सेवी व प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र मिगलानी होंगे। समारोह की अध्यक्षता नगर पार्षद व समाज सेवी कृष्ण गांधी करेंगे।


इस मौके पर दर्शनलाल मनचंदा, लख्मीदास खुराना, अशोक कुमार आर्य, राजेंद्र कुकरेजा, दर्शन हंस, गुलशन चुघ, सतीश ठुकराल, महेंद्र सीकरी, जगदीश कटारिया, अरविंद चावला, महेंद्र खन्ना, सुरेंद्र कत्याल, सुषम कपूर, कृष्ण नंदा, माणिक व सुनील हंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed