फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Class instructor accused of misbehavior, suspended on complaint

Karnal News: वर्ग अनुदेशक पर बदसलूकी का आरोप, शिकायत पर निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Class instructor accused of misbehavior, suspended on complaint
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को पेंटर इंस्ट्रक्टर और वर्ग अनुदेशक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी। आरोप है कि वर्ग अनुदेशक ने साथी इंस्ट्रक्टर से बदसलूकी की। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पेंटर इंस्ट्रक्टर की शिकायत पर मुख्यालय ने वर्ग अनुदेशक मुकेश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है।
उन्हें बिना अनुमति के हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने के निर्देश हैं। उनका मुख्यालय नूंह निर्धारित किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन का आदेश आते ही प्रबंधन ने मुकेश भारद्वाज को तुंरत प्रभाव से कार्यभार से मुक्त कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद मुकेश भारद्वाज का आईटीआई छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। प्रबंधन ने इस वीडियो को पुराना बताया है।
विज्ञापन

पेंटर इंस्ट्रक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह छात्रों के साथ कैंपस की दीवारों पर स्लोगन पेंटिंग कर रहे थे। वर्ग अनुदेशक मुकेश भारद्वाज वहां पहुंचे और पेंटिंग के काम पर आपत्ति जताई। कहा कि वह सही तरीके से काम नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने जवाब दिया कि कार्य सही तरीके से ही किया जा रहा है। इस पर कहासुनी हो गई। सुरेंद्र का आरोप है कि मुकेश ने उनके साथ हाथापाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से विभागीय मुख्यालय तक भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल राकेश भाटिया ने बताया कि मंगलवार को दोनों के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई थी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी। सुरेंद्र ने इसकी शिकायत उन्हें और हेडक्वार्टर भेज दी। हेडक्वार्टर ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की और मुकेश को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed