फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Claim of murder of US-based gangster Bhanu Rana

Karnal News: अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Claim of murder of US-based gangster Bhanu Rana
करनाल के सांभली का रहने वाला भानु राणा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है। सरपंच बॉस नामक आईडी से की गई पोस्ट में वारदात के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पोस्ट में लिखा है कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा।
पुलिस में दर्ज मामलों के अनुसार, गैंगस्टर भानु राणा करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना साथी माना जाता था। उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। नवंबर, 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय एजेंसियां उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया में लगी हुई थीं। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन

करनाल एसटीएफ ने जून 2025 में भानू के दो करीबियों दीपेंद्र और आदम्य को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उसने जालंधर में भी ग्रेनेड सप्लाई किए थे। बाद में उन ग्रेनेड से ब्लास्ट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भानु के लॉरेंस गैंग से रिश्ते बिगड़ गए। इसके बाद वह लॉरेंस के विरोधियों के साथ जुड़ गया। तभी से वह लॉरेंस गैंग के निशाने पर था। सांभली गांव के सरपंच संजीत कुमार ने बताया कि गांव या परिवार के पास भानु की माैत की कोई सूचना नहीं आई है। गांव में अकेली उनकी मां है जोकि ज्यादातर रिश्तेदारी में रहती है। एसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
---

करनाल में रंगदारी व फायरिंग की आठ प्राथमिकी दर्ज

भानु राणा पर करनाल जिला में रंगदारी मांगने और फायरिंग में शामिल होने की आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। अन्य जिलों में भी उस पर प्राथमिकी दर्ज हैं। वर्ष 2015 में लड़ाई-झगड़े की पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वर्ष 2018 में अवैध हथियार रखने और लोगों के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज हुई। 2018 में वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया। फिर व्यापारियों, ज्वैलर्स, और इमीग्रेशन सेंटर से रंगदारी के मामले दर्ज हुए। 2020 से 2022 के बीच फायरिंग और शूटआउट के केस दर्ज हुए। 2023 में वह अमेरिका भाग गया।

---

सरपंच बाॅस की पोस्ट में ये लिखा...

वाहेगुरु जी दा खालसा वाहेगुरु जी दी फतेह। राम राम सभी भाइयों को। जो ये देशद्रोही भानु राणा का (कैलिफ़ोर्निया, यूएसए) में मर्डर हुआ है, ये मैंने सरपंच यूरोप और साहिल दूहन (हिसार) और लॉरेंस ग्रुप ने करवाया है। आज से ठीक एक साल पहले हमने पोस्ट डालकर लिखा था कि हम इसको मरवा देंगे और लॉरेंस भाई ने साफ-साफ बोल रखा है जो भी देश के खिलाफ जाएगा वो मारा जाएगा, चाहे वो किसी भी कोने में छुप जाए।

जो ये देशद्रोही और रेपिस्ट रोहित गोदारा आतंकवादियों को देश की मुखबरी कर रहा है, इसको भी वैसे ही मार कर धरती के दस फीट नीचे दफना देंगे जैसे भानु राणा को दफनाया है और लाश भी बरामद नहीं होगी। जो भी देश के दुश्मनों का साथ देगा, तैयार रहना, मौत कभी भी आ सकती है।


नोट: ये जो गोल्डी ढिल्लों है, इसका अब लॉरेंस गैंग से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि ये अब ड्रग्स का काम करता है और देश की मुखबरी करने लग गया है। सभी भाई इससे बचके रहें। सलाम शहीदा नू। -लॉरेंस ग्रुप, जितेंदर गोगी मान ग्रुप, काला राणा ग्रुप, मधुर यमुनापार, जग्गा ऑस्ट्रेलिया, शेरा संधू ऑस्ट्रेलिया, मनदीप स्पेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed