{"_id":"6901290a618096accc0c89d9","slug":"cjm-inspected-stubble-management-in-the-fields-karnal-news-c-18-knl1008-768279-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीजेएम ने पराली प्रबंधन का खेतों में जाकर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीजेएम ने पराली प्रबंधन का खेतों में जाकर किया निरीक्षण
Wed, 29 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन मंगलवार को काछवा गांव के खेतों में पहुंची। उन्होंने यहां कैंपेन हार्वेस्टिंग हारमनी अभियान के तहत साक्षरता शिविर के क्रम में पराली प्रबंधन कार्यो का निरीक्षण किया और किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया।
सीजेएम डॉ. इरम ने गांववासियों को पराली जलाने के नुकसान व पराली प्रबंधन संबंधी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही गुरु हरकृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंद्री में साक्षरता शिविर के तहत विद्यार्थियों को मुफ्त कानून सेवाओं व कार्यस्थल पर याैन उत्पीड़न संबंधित जानकारी दी। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यहां पैरा लीगल वालंटियर डाॅ. नीना ने भी विद्यार्थियों व सदस्य को जानकारी दी। इंस्पेक्टर राजेशलता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैलाश व बाबा राम दास विद्यापीठ कलवेहड़ी में कानूनी साक्षरता शिविर लगाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, दुर्गा शक्ति एप, साइबर क्राइम, नशा निषेध व हेल्पलाइन नं. 112 बारे जानकारी दी। संवाद