फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Civil hospital gets 47 staff nurses, will get better treatment

नागरिक अस्पताल को मिलीं 47 स्टाफ नर्स, मिलेगा बेहतर इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets 47 staff nurses, will get better treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में अब शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्सों की कमी को लगभग पूरा कर दिया है। यहां स्टाफ नर्सों के साथ-साथ अस्पताल को ऑपरेशन थियेटर स्टाफ और लैब टेक्नीशियन स्टाफ भी उपलब्ध कराया गया है।
विभाग ने अस्पताल में 47 स्टाफ नर्स, तीन ऑपरेशन थियेटर स्टाफ और चार लैब टेक्नीशियन भर्ती किए हैं। स्टाफ नर्सों को एसएनसीयू वार्ड, फीमेल वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा। इसके अलावा ओटीए स्टाफ को ऑपरेशन थियेटर में और लैब टेक्नीशियन को लैब में भेजा जाएगा। इनमें सबसे अधिक राहत नागरिक अस्पताल में विभिन्न प्रकार के टेस्ट कराने के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगी, चूंकि इस भर्ती से पहले एनएचएम के माध्यम से नियुक्त हुआ स्टाफ ही लैब टेक्नीशियन का काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ की स्थिति
स्टाफ स्वीकृत पद नियुक्त रिक्त
नर्स 90 87 03
ओटीए 10 03 07
लैब 14 04 10
स्वास्थ्य विभाग ने नियमित भर्ती की है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल को 47 स्टाफ नर्स, तीन ओटीए और चार लैब टेक्नीशियन मिले हैं। इससे नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इनमें 47 स्टाफ नर्सों की ड्यूटी बांट दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष शर्मा, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed