{"_id":"623cd6e9a6649a35ca0c9a53","slug":"city-will-get-two-new-libraries-karnal-news-knl102796873","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिलेंगी दो नई लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिलेंगी दो नई लाइब्रेरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी के युवाओं को अब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निजी संस्थानों में महंगी फीस देने से छुटकारा मिलेगा, क्याेंकि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अप्रैल में दो और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगातें मिलेंगी। जिसमें युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अन्य विषयों में भी ज्ञान अर्जन कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए ये नई लाइब्रेरी लाभकारी होंगी, क्योंकि इन्हें यहां फीस में विशेष छूट दी जाएगी। बाल भवन की ओर से दो डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की गई थी। जिनका निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह लाइब्रेरी रामनगर की पुरानी डिस्पेंसरी और बुढ़ाखेड़ा गांव के कम्युनिटी सेंटर में बनी हैं। अप्रैल माह में दोनो लाइब्रेरी का उद्घाटन होने की उम्मीद है। करनाल में तीन लाइब्रेरी बाल भवन के संरक्षण में संचालित की जा रही हैं। शहर में पंचायत भवन, बाल भवन और सेक्टर सात में भी लाइब्रेरी बनी हैं।
इन परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी
पूर्ण रूप से एसी डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को आईईएलटीएस, भर्ती परीक्षा, एसएससी, एचएसएससी, अध्यापक पात्रता, रेलवे समेत अन्य परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी।
ये मिलेंगी सुविधाएं
डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों के साथ-साथ वाईफाई, कंप्यूटर समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वर्चुअल शिक्षा देने पर भी विचार किया जा रहा है।
महामारी की पाबंदियों के कारण बंद चल रही सभी लाइब्रेरी खुल गई हैं। दो लाइब्रेरी बनने के बाद पांच लाइब्रेरी हो जाएंगी। युवाओं को शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना मकसद है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फीस में छूट दी जाएगी। बुढाखेड़ा और रामनगर क्षेत्र के आसपास के युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- विश्वास मलिक, बाल कल्याण अधिकारी