फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City engulfed in fog, cold wave increases shivering

Karnal News: कोहरे के आगोश में शहर, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
City engulfed in fog, cold wave increases shivering
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नए साल के शुरू होते ही मौसम ने मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार रात से घना कोहरा छाया है। जिससे दृश्यता 10 मीटर तक रह गई है। ऐसी ही स्थिति शनिवार सुबह भी देखी गई। शाम होते-होते एक बार फिर शहर पर कोहरे की चादर डल गई।

इसके साथ ही सुबह-शाम शीतलहर शुरू हो चुकी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बारिश के आसार बने हैं।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों को फसल और पशुओं का भी ध्यान रखने की हिदायत दी जा रही है।
शुक्रवार रात से छाया कोहरा शनिवार सुबह 11 बजे तक रहा। सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण क्षेत्र में देखा गया। इसकी वजह से ट्रेनों से लेकर बसें तक लेट रहीं। जीटी रोड पर भी वाहन रेंग कर चलते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान एक्यूआई 214 दर्ज किया गया। हवाओं की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा में नमी 76 प्रतिशत थी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड और भी बढ़ सकती है। आने वाले समय में फिर मौसम में बदलाव होगा और कोहरा छाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed