फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City electricity remained cut for three hours, people worried

Karnal News: शहर की बिजली तीन घंटे रही गुल, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
City electricity remained cut for three hours, people worried
- घंटाघर चौक के पास 11केवी एलटी लाइन का तार जलने से आई खराबी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में घंटाघर चौक के पास 11 केवी एलटी लाइन का तार जलने से मुख्य शहर की बिजली सुबह तीन घंटे गुल रही। इस कारण से दुकानदार व लोग गर्मी में परेशान रहे, वहीं बिजली से होने वाले कार्य ठप रहे। इस कारण ग्राहकों को भी इंतजार करना पड़ा।
विभाग कर्मियों का कहना है कि बिजली के तार गर्मी के कारण जले हैं। उन्हें जैसे ही सूचना मिली उनकी टीम मौके पर लाइन को दुरुस्त करने पहुंच गई थी। 11 केवी की लाइन में गड़बड़ी की घटना यदि रात के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली निगम की ओर से समय-समय पर अतिरिक्त लोड वाले क्षेत्रों की लाइनों का मौका निरीक्षण करवा उनमें बदलाव करते रहना चाहिए।
विज्ञापन



लाइन को कराया दुरुस्त
घंटाघर चौक के पास डायमंड गारमेंट की दुकान के पास से जैसे ही एलटी लाइन का तार जलने की सूचना मिली तो बिजली निगम की टीम उसे दुरुस्त करने मौके पर पहुंच गई थी। टीम की ओर से लाइन में सुधार कर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप, एसडीओ शहरी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed