फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chillianwala House first in volleyball competition

Karnal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चिलियनवाला सदन प्रथम

Sat, 31 May 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 31 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chillianwala House first in volleyball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शुक्रवार को अंतर सदन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ संवर्ग में चिलियनवाला सदन प्रथम, पानीपत सदन द्वितीय, कुरुक्षेत्र सदन तृतीय एवं थानेश्वर सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। वहीं कनिष्ठ संवर्ग में भी चिलियनवाला सदन प्रथम रहा।
प्रतियोगिता में विनीत जगलान चिलियनवाला वरिष्ठ सदन व आयुष्मान यादव चिलियनवाला कनिष्ठ सदन को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कनिष्ठ संवर्ग में थानेश्वर सदन द्वितीय, पानीपत सदन तृतीय एवं कुरुक्षेत्र सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य कैप्टन (नौ सेना ) गुरबीर सिंह ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा युवाओं ने जोश, जज्बा और जुनून से अपनी टीम को विजेता बनाया। ऐसे ही प्रतिबद्ध अनुशासन से छात्र अपने जीवन के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान स्वयं करते हैं। कार्यकारी उप प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया। पानीपत सदन के छात्र अधिराज यादव और ऋतिक ने कमेंट्री की। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed