{"_id":"68ded745b671d6d3da0b26a5","slug":"children-staged-ramlila-karnal-news-c-18-knl1008-751017-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बच्चों ने किया रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बच्चों ने किया रामलीला का मंचन
Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
करनाल (वि)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को रामलीला मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। छात्रा हुमांशी ने श्रीराम, वर्षा ने लक्ष्मण, वंशिका ने सीता, सिमरण ने सूपर्णखा, कशिश ने हनुमान जी और कार्तिक ने रावण की भूमिका निभाई। विनती ने विभीषण, इशिका ने राजा दशरथ, तनू ने राजा जनक, वंशिका ने रानी कौशल्या, सिमरण ने रानी कैकेयी और आंचल ने रानी सुमित्रा की भूमिका में शानदार अभिनय किया। प्रधानाचार्य रिच्छपाल राणा ने छात्रों के प्रयास की सराहना की और उन्हें दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन