फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children displayed their skills and won accolades

Karnal News: बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन कर लूटी वाहवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their skills and won accolades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला बाल भवन में बाल दिवस-2024 के उपलक्ष्य में छह दिवसीय जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रुप डांस, सोलो गीत, सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग व कार्ड मेकिंग स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
वहीं मुख्यातिथि योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य ने कहा कि सभी बच्चों को खेलों के साथ-साथ योग को भी जीवन में धारण करना चाहिए। हम यदि आज योग करेंगे तो भविष्य में निरोग रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोज योग अवश्य करना चाहिए। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग करके स्वस्थ रहा जा सकता है। हमें योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को योग करने का संकल्प भी दिलवाया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने कहा कि करनाल बाल भवन डीसी उत्तम सिंह के मार्ग दर्शन में निरंतर अलग-अलग प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, क्ले माडलिंग, कार्ड मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में बाल भवन व कालिदास रंगशाला में आयोजित करवाई गईं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने किया। इस दौरान अनुज, दीप चंद, रविंद्र, मधु कांबोज, भारत भूषण व रजनीश चोपड़ा अलग-अलग विधाओं में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिताएं के परिणाम
समूह नृत्य ग्रुप-एक - दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-सात, प्रथम, जेपीएस एकेडमी, असंध द्वितीय, शिव शक्ति मिशन स्कूल तृतीय व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच चतुर्थ रहे।
डेक्लामेशन ग्रुप-चार - सिमरन प्रथम, तनिष्का द्वितीय, चैतन्य तृतीय व तानिया चतुर्थ।
एकल गायन ग्रुप-चार - लीना प्रथम, सना व शालिनी द्वितीय, पीयूष शर्मा तृतीय और मुस्कान चतुर्थ।
एकल नृत्य ग्रुप-दो - सानवी प्रथम, अनहद द्वितीय, मोनिका तृतीय और वृंदा व खुशी चतुर्थ।
क्ले मॉडलिंग ग्रुप-एक - वानया प्रथम, अरविका द्वितीय, हर्शिव तृतीय, गुरफतेह चतुर्थ।
क्ले मॉडलिंग ग्रुप-दो - गीतांजलि प्रथम, सुरुचि द्वितीय, दीक्षा शर्मा तृतीय व सुमित कुमार चतुर्थ।
कार्ड मेकिंग ग्रुप-एक - खुशी प्रथम, अर्पिता द्वितीय, अश्मिता तृतीय और वंशिका मिश्रा व आरवी कादयान चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed