{"_id":"68effd7cf1d646fc3c037597","slug":"children-are-the-captains-of-the-future-kapil-karnal-news-c-18-knl1008-760183-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे भविष्य के होते हैं कर्णधार : कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे भविष्य के होते हैं कर्णधार : कपिल
Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव में तीसरे दिन नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार होते हैं इसलिए उनकी कलाओं को पहचान कर निखारना चाहिए, ताकि वह अपने हुनर व कला से अपनी पहचान बना सके। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलेभर के 26 स्कूलों के 136 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्य कवि भारत भूषण, शिवाली राज, हरजिंद्र, परवीन शर्मा, अशोक कुमार, रीति ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
