फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child dead body found in kanal

लापता युवक का शव नहर से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
child dead body found in kanal
बुढेडी गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर का शव रविवार को पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार 14 वर्षीय अरमान रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से निकला था लेकिन जब वह शाम तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने उसके कपड़े व अन्य सामान पश्चिमी यमुना नहर के किनारे मिलने की सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से अरमान की नहर में तलाश की तो उसका शव बरामद हो गया। बताया जा रहा है कि अरमान के पिता मजदूरी करते हैं और अरमान उनका इकलौता पुत्र था। उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की या नहाने के लिए पानी में उतरा और डूब गया। इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। परिजनों ने किसी से कोई नाराजगी होने से इनकार किया है। ज्यादा संभावना उसके नहाते समय डूब जाने की ही है। इस मामले में जांच अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed