फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister's flying squad raided the municipality, records were searched for four hours

Karnal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का नगरपालिका में छापा, चार घंटे तक खंगाला रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the municipality, records were searched for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में कई कर्मचारी व अधिकारी अपनी सीट से गायब मिले। उड़नदस्ते की ओर से टैक्स ब्रांच में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर यह काईवाई की गई। टीम रिकाॅर्ड अपने साथ ले गई, उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुबह करीब 11 बजे इंद्री नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते करनाल की टीम अचानक पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले गेट पर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जिसमें कई कर्मचारी एवं अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिसके बाद उड़नदस्ता इंचार्ज बली राम के साथ टीम के सदस्य कर शाखा में पहुंचे। जहां कर संबंधी कई फाइलें लंबित मिलीं। उनका समय पर निस्तारण नहीं किया गया था। यहां से रिकाॅर्ड लेने के बाद टीम तकनीकी शाखा में पहुंची फिर लेखा शाखा का रुख किया। यहां भी काम अधूरा पाया गया। यहां से भी रिकाॅर्ड कब्जे में लिया गया। सभी दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। इनकी गहनता से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इस कार्रवाई से दिनभर नगर पालिका में अफरातफरी का माहौल रहा। यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली।
विज्ञापन

जेई और एमई नदारद, सचिव थे छुट्टी पर
उड़नदस्ते की जांच के दौरान नगर पालिका से जेई और एमई नदारद मिले। इतना ही नहीं नगरपालिका सचिव भी नहीं मिले, लेकिन बाद में पता चला कि वह छुट्टी पर हैं। सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तो एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रूटीन जांच थी, नहीं मिली कोई खामी

नगरपालिका अकाउंटेंट हाकम सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि यह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से रूटीन जांच थी। जांच के दौरान टीम को कोई कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed