{"_id":"67897190bc764e84d10e0aa1","slug":"chief-minister-will-review-development-projects-karnal-news-c-18-knl1008-561718-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा राज्य के परियोजनात्मक विकास को गति प्रदान करने के साथ-साथ जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने की दृष्टि से शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीर्ष अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के सभागार में होगी, जिसमें सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित मंडल आयुक्त और सभी रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त मौजूद रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा कर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत संविधान प्रस्तावना वाचन भी करेंगे।
इसे लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने वीरवार को जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान एडीसी यश जालुका, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम असंध मौजूद रहे।