फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister gifted five projects worth 31.43 crores

मुख्यमंत्री ने दी 31.43 करोड़ की पांच परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted five projects worth 31.43 crores
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्मार्ट सिटी के तहत करीब साढ़े 31 करोड 43 लाख रुपये की लागत से पांच विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही दो करोड़ की लागत से बनने वाले कबड्डी के इंडोर स्टेडियम के निर्माण का भी एलान किया। हॉकी स्डेडियम का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका सीधा लाभ खिलाड़ियों को होगा। अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी करनाल में हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फूसगढ़ गांव में 63 सड़कों का निर्माण होगा, जिनकी लंबाई चार किलोमीटर है। फूसगढ़ नगर निगम करनाल का मुख्य क्षेत्र है। यहां विकास कार्यों को पूरा करवाया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। चार करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से मेरठ रोड के पुनर्निर्माण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहर की पुरानी व मुख्य सड़क है, जिसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए स्टेडियम में 10 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को कवर किया जा रहा है, जिसके तहत हॉल और योगा शेड बनाया जाएगा, इससे भी इंडोर गेम्स के खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। सेक्टर 32 व 33 में पार्कों के विकास की जानकारी देते हुए कहा कि कुल 21 पार्कों का विकास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा, जिस पर लगभग 5.83 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

मेयर रेनू बाला गुप्ता ने विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर डिप्टी मेयर नवीन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग, नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, स्मार्ट सिटी के जेएम रमेश मढ़ान, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, ईलम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- शहरी वार्ड- एक के गांव कैलाश में 14 करोड़ चार लाख रुपये की लागत से हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास
- फूसगढ़ गांव में तीन करोड़ 70 लाख की लागत से सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
- चार करोड़ आठ लाख की लागत से ताऊ देवीलाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
- पांच करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 32 व 33 में 21 पार्कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
- 3.78 करोड़ 78 लाख से सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में सामुदायिक केंद्र चहारदीवारी, द्वार, योग शेड निर्माण का शिलान्यास
दो करोड़ से इंडोर कबड्डी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा
14 करोड़ से वार्ड-एक के कैलाश गांव में हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन के बाद जब वार्ड पार्षद व डिप्टी मेयर नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया, उसी समय इंडोर कबड्डी स्टेडियम की भी मांग रख दी। मुख्यमंत्री ने भी लगे हाथ हॉकी स्टेडियम के पास ही कैलाश गांव में दो करोड़ रुपये की लागत से इंडोर कबड्डी स्टेडियम के निर्माण का एलान कर दिया।

कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब विकास परियोजना का शिलान्यास करके जाने लगे तो कुंजपुरा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह आदि कई लोग उनसे मिलने के लिए बढ़े, लेकिन सुरक्षा गार्ड बीच में आ गए। सीएम ने देखा तो बोले- इन्हें आने दो, ये सभी अपने हैं, इन कार्यकर्ताओं के बिना मेरे पास क्या है। इसके बाद सीएम ने बिना किसी रुकावट भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य फरियादियों की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed