फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief administrator raided in Tarawadi Mandi, three suspended including secretary

मुख्य प्रशासक का तरावड़ी मंडी में छापा, सचिव समेत तीन सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chief administrator raided in Tarawadi Mandi, three suspended including secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। सरकारी धान खरीद का सीजन इसी माह के अंत में शुरू होना है, इसलिए मंडियों में तैयारियों के लिए मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक सुजान सिंह ने छापामारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह तरावड़ी अनाज मंडी पहुंचे तो वहां 16 में से सिर्फ सचिव समेत 13 कर्मचारी मिले। वहीं मंडी परिसर में गंदगी सहित कई खामियां मिलने पर मंडी सचिव परमजीत नांदल, मंडी सुपरवाइजर सतबीर, ऑक्शन रिकॉर्डर सतवीर को सस्पेंड कर दिया।
मुख्य प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो मंडी में कूड़े के ढेर दिखाई दिए। शौचालय बदहाल नजर आए। इन खामियों को देख मुख्य प्रशासक भड़क गए और वहां मौजूद ठेकेदार और कर्मचारियों को फटकार लगाई। वह करीब एक घंटे तक मंडी में रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि धान खरीद सीजन शुरू होने वाला है, ऐसी खामियां बर्दाश्त नहीं होंगी। इस सीजन के दौरान मंडियों में किसानों-आढ़तियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। गेट पास, एंट्री पास, कैमरे-कंप्यूटर, शौचालय, पानी और सफाई आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

व्यवस्थाएं सुधार लें वर्ना होगी कार्रवाई
पिछले कई दिनों से जिले की सबसे प्रमुख मंडी तरावड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, सबसे बड़ी शिकायत थी कि यहां कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है और किसानों को सुविधाएं नहीं मिलतीं। इसलिए उन्होंने खुद जांच की। सभी मंडियों की रिपोर्ट आ चुकी है। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्थाएं सुधार लें यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुजान सिंह, मुख्य प्रशासक, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed