फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhabil set up on the martyrdom day of Saint Ramanand

Karnal News: संत रामानंद के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Chhabil set up on the martyrdom day of Saint Ramanand
निसिंग। प्योंत गांव के बस स्टैंड पर सोमवार को शहीद संत रामानंद युवा फोर्स के युवाओं ने संत रामानंंद की याद में ठंडे और मीठे पानी की छबील लगा राहगीरों को मीठा जल पिलाया। पंच निंटू मेहरा और बंटी मेहरा ने बताया कि संत रामानंद किसी जाति विशेष के नहीं थे बल्कि समस्त समाज के प्रेरणास्रोत थे। इन्होंने समाज के लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संत रामानंद वर्ष 2009 में डेरा सचखंड बल्ला के जालंधर की ओर से ऑस्ट्रीया के शहर बीना में प्रवचन करने गए थे। जहां प्रवचन करते समय गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। तभी से उनकी याद में दिवस को उनके शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों को आह्वान किया कि वह संतों के बताए मार्ग पर चले और उनके संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। समाज के लोगों की और से हर वर्ष उनके शहीदी दिवस पर छबील लगाकर जलसेवा की जाती है। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भारी श्रद्धा के साथ दिनभर गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर जल सेवा की। इस मौके पर मनजीत मेहरा, विनोद, मदन, संणू मेहरा, विक्की, सुनील, दीपू, मोहन सहित अन्य सेवादारों ने जलसेवा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed