फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chemical syrup spilled on the road, police alertness averted accident

Karnal News: सड़क पर फैला केमिकल शीरा, पुलिस की सतर्कता से बचा हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chemical syrup spilled on the road, police alertness averted accident

विज्ञापन
शाहाबाद। शनिवार देर रात बड़ा हादसा उस समय बच गया जब लाडवा रोड शुगर मिल से शाहाबाद की तरफ आ रहे एक वाहन में लदा केमिकल शीरा अनाज मंडी टी-प्वाइंट और शुगरमिल के पास सड़क पर फैल गया। केमिकल के सड़क पर गिरते ही वहां भारी फिसलन हो गई। फिसलन इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में कई दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर सड़क पर गिरने लगे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील वत्स व हुडा चौकी प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों ने कस्सी से खुद ही सड़क पर बिखरे केमिकल पर मिट्टी और रेत डालनी शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने सड़क पर फैले केमिकल को पानी डालकर धोया और जगह-जगह जमी फिसलन को खत्म किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को साफ कर आवागमन के लिए खोल दिया गया। सब्जी मंडी आढ़ती गुरदीप सिंह लुथरा, सुरेंद्र सिंह लुथरा, शंटी ने कहा कि केमिकल की वजह से सड़क से गुजरने वाला हर वाहन फिसल रहा था। पुलिस ने समय पर पहुंचकर कदम नहीं उठाए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed