फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Check shoes till socks, biometric three times, thumb impression in two places

सीईटी : जूते-जुराब तक जांचें, तीन बार बायोमेट्रिक, दो जगह लगा अंगुठे का निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Check shoes till socks, biometric three times, thumb impression in two places
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सामान्य पात्रता परीक्षा यानी सीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने दिया गया। पिछली परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के कारण इस बार ज्यादा सख्ती बरती गई। जहां चूड़ी, कंगन और कड़ा तक अंदर नहीं ले जाने दिया गया। वहीं जूते और जुराब तक उतरवाकर जांचे गए। इसके बाद ही मुख्य द्वार से प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के दौरान थ्री लेयर जांच की गई। इस दौरान तीन बार बायोमेट्रिक हुई और दो जगह अंगूठे का निशान भी लिया गया। मुख्य द्वार से प्रवेश करने के बाद दूसरे प्रवेश पर पंजीकरण हुआ। जहां अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति दर्ज की गई। इस दौरान फोटो भी लिया। इसके बाद सीट पर बैठने के बाद फिर दो बार परीक्षा की शुरुआत और अंत में यही जांच हुई। इसके अतिरिक्त उपस्थिति शीट और उत्तर पुस्तिका पर अंगूठे के निशान भी लगवाए गए।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों सत्र में कुल 43680 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 48 केंद्रों पर 31035 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12645 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 70.92 और शाम को 71.05 प्रतिशत रही उपस्थिति
परीक्षा में सुबह के सत्र के मुकाबले शाम के सत्र में ज्यादा उपस्थिति दर्ज की गई। सुबह के सत्र में 21840 अभ्यर्थियों में से 15489 ने परीक्षा दी और 6351 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल 70.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार शाम के सत्र में 21880 अभ्यर्थियों में से 15546 ने परीक्षा दी और 6334 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल 71.05 प्रतिशत उपस्थिति रही। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।
कई अभ्यर्थी एक रात पहले पहुंचे
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना न करना पड़ा उसे देखते हुए कई अभ्यर्थी अन्य जिलों से एक रात पहले ही करनाल पहुंच गए थे। जिन्होंने रात करनाल रोड़ धर्मशाला, जाट धर्मशाला, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बिताई। हालांकि प्रशासन की ओर से रोड धर्मशाला, जाट धर्मशाला सहित कई जगहों पर अभ्यर्थियों के लिए रात्रि ठहराव के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे।

उपकरणों से लेकर ज्वैलरी तक पर रोक
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, टैबलेट, इयरफोन, हिडन कैमरे, पेजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ कोई भी ज्वैलरी, पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पानी की बोतल, किताब आदि सब के ले जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी रही। परीक्षा केंद्र में नजदीक सभी कोचिंग सेंटर, किताबों की दुकानें, स्टेशनरी शॉप और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed