{"_id":"5ef7aae58ebc3e42e21aa25f","slug":"cheating-of-more-than-two-crores-in-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-knl355422187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो करोड़ से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो करोड़ से अधिक की ठगी
विज्ञापन
अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के 10 मामले सामने आए हैं। जिले के पांच थाना सिविल लाइन, कुंजपुरा, घरौंडा, निसिंग और रामनगर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में एजेंटों ने लोगों से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इटली भेजने के नाम पर करीब 2 करोड़ 17 लाख रुपये ठगे हैं। पांचों थाना पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव डाचर निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी एजेंट प्रभजोत सिंह ने उससे 22.50 लाख रुपये यूरोप भेजने के नाम पर ठग लिए। दूसरा मामला भी रामनगर थाने में दर्ज हुआ है जिसमें गांव पबाना हसनपुर निवासी राजू ने आरोपी एजेंट चमन लाल निवासी शिव कॉलोनी व उसके भाई नकली राणा निवासी गांव राहड़ा पर आरोप लगाए हैं कि इन्होंने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 25 लाख रुपए ठगे हैं। तीसरा मामला निसिंग थाना का है जिसमें गांव प्योत निवासी केहर सिंह ने आरोपी बलबीर निवासी पानीपत पर आरोप लगाए हैं कि उसने उसके ताऊ के लड़के संदीप को अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए ठगे हैं। चौथा मामला भी निसिंग थाने का है जिसमें गांव सिंगडा निवासी रोहताश ने आरोप लगाए कि राजू कैथल ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये ठगे हैं। पांचवां मामला घरौंडा थाना में दर्ज हुआ है जिसमें सिमरनजीत ने जम्मू निवासी शिवाली दत्त व कर्ण पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसकी बहन को फर्जी दस्तावेज के साथ कनाडा भेज दिया और उनसे 26 लाख रुपये ठग के लिए। छठा मामला भी घरौंडा थाने का है जिसमें मूनक गांव निवासी विक्रम ने आरोप लगाया कि पटियाला निवासी जागीर ने व संजय ने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 25 लाख रुपये ठग लिए। सातवां मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज हुआ है जिसमें करण विहार निवासी अरसदीप ने जलमाना निवासी हरदीप पर आरोप लगाए कि उसने विदेश भेजने के नाम पर उससे 23 लाख रुपये ठगे हैं। आठवां मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज हुआ है जिसमें बरसान पुंडरी कैथल निवासी सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपी अमरीक ने उसके बेटे अंकित को विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे हैं। 9वां मामला कुंजपुरा थाना में दर्ज हुआ है जिसमें गांव स्टोंडी निवासी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उसके लड़के विशाल को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए ठगे गए हैं दसवां मामला भी कुंजपुरा थाना में दर्ज हुआ है जिसमें बड़ा गांव निवासी साहिल ने आरोप लगाया कि आरोपी शाम दस, बिहारी, रेखा राणा, राहुल ने उससे इटली भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस के अनुसार करनाल रेंज आईजी भारती अरोड़ा के निर्देशन में इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।