फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating of lakhs in the name of sending two cousins ??abroad

दो चचेरे भाइयों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of sending two cousins ??abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध खंड के ललैन गांव के दो चचेरे भाइयों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण महाबीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर असंध थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। महाबीर सिंह के अनुसार असंध में एचडीएफसी बैंक की ऊपरी मंजिल पर आस्ट्रेलियन ओवरसीज के नाम से विदेश भेजने का सेंटर खुला हुआ है। जिसके मालिक चोचड़ा गांव निवासी जिले सिंह व बलिंद्र शर्मा हैं।
2021 में वह अपने पुत्र हर्ष व अपने भतीजे प्रिंस को वर्क परमिट के साथ विदेश भेजने के लिए इस सेंटर के मालिकों से मिला। वह इन दोनों को पहले से जानता था। तब बलविंद्र ने आश्वासन दिया कि दोनों बच्चों को वाया दुबई के रास्ते कनाडा में वर्क परमिट पर कानूनी तरीके से भेज देंगे। जिसकी एवज में 36 लाख रुपये तय हुए। यह भी तय हुआ कि 14 लाख रुपये दुबई भेजने पर देने होंगे और बाकी 22 लाख रुपये कनाडा पहुंचने पर देने होंगे। तब उनसे 36 लाख का आंध्रा बैंक का खाली चेक ले लिया। 29 दिसंबर 2021 को हर्ष व प्रिंस को विदेश भेज दिया। 30 दिसंबर को वे दुबई पहुंच गए। तब उनसे 14 लाख रुपये लिए गए। तीन महीने आठ दिन बाद आठ अप्रैल 2022 को दोनों बच्चे वापस भारत आ गए। उसके बाद वे आरोपियों के कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय बंद था। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि यह कार्यालय बंद कर दिया गया है और अन्य नाम से सफीदों रोड असंध में नया कार्यालय खोल लिया। उसने इनसे संपर्क कर अपने पैसे व चेक वापस मांगा तो बलिंद्र ने एक महीने का समय मांगा। उसके बाद पंचायत भी हुई और इनके एक और हिस्सेदार राजौंद निवासी नरेश का नाम सामने आया। उनका आरोप है कि राजिंद्र शर्मा जोकि कपड़ों का व्यापार करता है वह भी इनका हिस्सेदार है।
विज्ञापन

पुलिस ने चोचड़ा गांव निवासी बलिंद्र शर्मा, राजिंद्र, जिले सिंह व राजौंद निवासी नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्यवाही का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक रणधीर सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed