फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of sending abroad
विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। निसिंग थाना पुलिस ने अलावला गांव निवासी शुभम की शिकायत पर औंगद गांव निवासी मिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुभम ने बताया कि वह 12वीं पास है, और विदेश जाना चाहता था। जून 2019 में वह जितेंद्र के संपर्क में आया था। जितेंद्र ने उसे बताया कि वह स्टडी वीजा का काम करता है। उसने कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये खर्च बताया और साढ़े पांच लाख रुपये एडवांस मांगे।
विज्ञापन

शेष राशि वीजा लगने के बाद देने के लिए कहा। 12 जून 2019 को उन्होंने हरिराम नामक व्यक्ति के घर पर जितेंद्र को साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। तब उससे पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी ले लिए। कुछ दिन बाद उसे फर्जी आईलेट प्रमाणपत्र दे दिया जिसमें उसका नाम तो था लेकिन फोटो किसी और की लगी थी। कुछ दिन बाद फिर उससे बात की तो वह झूठे आश्वासन देता रहा। लॉकडाउन का भी बहाना बनाता रहा।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जितेंद्र के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि कई लोगों से वह विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठग चुका है। इसके खिलाफ यमुनानगर के फरकपुर तथा निसिंग थाने में भी इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी ने उन्हें अपने भाई की आत्महत्या के मामले में फंसाने की भी धमकी दी थी। शुभम ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। निसिंग थाने के जांच अधिकारी अजैब सिंह का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed