फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated two lakhs from a lawyer by posing as a relative

Karnal News: रिश्तेदार बनकर अधिवक्ता से दो लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Cheated two lakhs from a lawyer by posing as a relative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। साइबर ठग ने एक अधिवक्ता से रिश्तेदार बनकर दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आरकेपुरम निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह सरकारी वकील के पद से सेवानिवृत है। 24 जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर कॉल किया और कहा कि बच्चे का ऑप्रेशन होना है, डॉक्टर को तुरंत भुगतान करना है। इसलिए मुझे आपका बैंक खाता चाहिए ताकि उसमें वह रुपये डलवा सकूं और आप मेरे नंबर पर पेटीएम से वह रुपये ट्रांसफर कर दें। वह उसकी बातों में आ गया और उसने अपना बैंक खाता नंबर उसे दे दिया।

उसने 2.30 लाख रुपये भेजने का एक मैसेज उसके पास भेजा। वह उसे सही मान गया और अपने खाते से उस व्यक्ति द्वारा बताए गए नंबर पर पेटीएम कर दिए जो कि करीब दो लाख रुपये थे। अगले दिन जब वह बैंक में स्टेटमेंट निकलवाने गया तो पता चला कि उसके बैंक खाते में 2.30 लाख रुपये आए ही नहीं थे। इसके बाद जब उसने उस मोबाइल नंबर पर बात की तो फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed