फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of thirty lakhs by giving loan to Jaguar car

लोन की जगुआर कार देकर की तीस लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cheated of thirty lakhs by giving loan to Jaguar car
लोन की जगुआर कार देकर की तीस लाख की ठगी
विज्ञापन

करनाल। एक कार विक्रेता को लोन हुई जगुआर कार बेचकर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुमित गर्ग ने बताया कि वह लग्जरी राइड पर नई व पुरानी कारों के खरीदने व बेचने का काम करता है। आरोपी यमुनानगर के रादौर निवासी कुलदीप सिंह ने जुलाई 2021 में जगुआर कार बेचने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने 30 लाख में उसकी कार खरीदने की बात कही थी। आरोपी कार बेचने का तैयार हो गया और बोला कि वह कार पर जो लोन है खुद भरेगा। 9 जुलाई 2021 को उसने दस लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आठ लाख रुपये दिए और 12 लाख रुपये उन्होंने आरोपी को आरटीजीएस के माध्यम से दिए। आरोपी ने कार उन्हें दे दी और कहा कि जो कार पर लोन है वह चुका दिया है। आरोपी ने अभी तक नो-ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं दिया। जिस कारण उसके नाम कार नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed