{"_id":"666e1b9dd834b09aa30b8707","slug":"cheated-of-rs-35-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-c-18-knl1008-410652-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंग्लैंड का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घरौंडा पुलिस को दी शिकायत में कोहंड गांव निवासी टेकराम ने बताया कि आरोपी सुभ्राचार्य निवासी जयपुर के साथ उसके गांव के कुलदीप के अच्छे संबंध हैं। आरोपी बार-बार कह रहा था कि वह उसके बेटे अभय रावल को इंग्लैंड का वर्क परमिट दिला देगा।
उसने कुछ दिनों पहले अपना प्लाॅट 74 लाख रुपये में बेचा था जिसमें से आरोपी को अलग-अलग समय पर 35 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जब फोन पर बात की तो कई दिनों तक उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसके बेटे की रिफ्यूजल आ गई। आरोपी अब रुपये वापस करने के बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है।