फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of lakhs of rupees in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Cheated of lakhs of rupees in the name of sending abroad
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने 1.70 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन जब शेष रुपये मांगे तो मना कर दिया। दादूपुर रोड़ान निवासी विनोद कुमार ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रमेश चंद्र, नीलम रानी, स्वीटी, श्वेता, नफे सिंह व जतिन निवासी करनाल ने उसे विदेश भेजने का लालच देकर 10 लाख रुपये ले लिए। पुलिस में शिकायत देने के बाद आरोपियों ने उसे 1.70 लाख रुपये दे दिए और कहा कि बाकी के रुपये भी वे उसे दे देंगे लेकिन आरोपी उन्हें बार-बार टरकाते रहे हैं। जब उसने आरोपियों से अपने बचे हुए 8.30 लाख रुपये मांगे तो उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed