फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of 24 lakh rupees in the name of sending to America

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 24 lakh rupees in the name of sending to America
- युवकों को क्रिकेट टीम का मेम्बर बनाकर भेज दिया नार्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर महिला से 24 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जुंडला निवासी नीलम ने बताया कि वह 2022 में जुंडला स्थित सुनैना मल्होत्रा और सुरिंद्र मल्होत्रा की दुकान पर कपड़े खरीदने जाती रहती थी। इसी दौरान सुनैना और सुरिंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अगर कोई विदेश जाने का इच्छुक हो तो बताना। जिसके बाद महिला ने परिवार के दो युवकों को अमेरिका भेजने के लिए बात की। इसके लिए आरोपियों ने 30 लाख रुपये का खर्चा बताया।
आरोपियों ने कहा कि पहले जर्मनी जाना पड़ेगा। उसके बाद बॉर्डर पार करा अमेरिका भेजा जाएगा। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। बाद में महिला ने कहा कि युवकों को सीधा अमेरिका जाना है। जिसके बाद आरोपियों ने दस्तावेज लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा कि वह जर्मनी का वीजा लगवा देंगे और वीजा लगने के बाद ही रुपये लेंगे। एक जुलाई 2022 को महिला ने आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए। फिर 20 लाख रुपये अलग-अलग समय पर दिए। जिसके बाद आरोपियों ने नार्वे के लिए वीजा लगवाया। नार्वे जाने से पहले आरोपियों ने युवकों को एक होटल में ठहराया।
विज्ञापन

वहां जालंधर निवासी पंकज से उनकी मुलाकात कराई। बाद में आरोपियों ने युवकों को क्रिकेट टीम का मेम्बर बनाकर नार्वे भेजा। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि अमेरिका का वीजा नहीं लग पाया है। इस कारण दोनों युवक वापस आ गए। आरोपी युवकों को अमेरिका नहीं भिजवा सके और 24 लाख रुपये ले लिए। अब आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed