फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated cash on the pretext of getting loan

लोन दिलाने के बहाने ठग ली नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cheated cash on the pretext of getting loan
करनाल। लोन दिलाने के बहाने साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 29050 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांभली निवासी राजकुमार ने बताया कि 22 दिसंबर 2021 को उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाली ने अपना नाम सोनिया पाठक बताया और खुद को गणपति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड लाजपत नगर नई दिल्ली में कार्यरत बताकर व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद 25 दिसंबर को फाइल फीस जमा कराने के लिए 800 रुपये फोन पे करने के लिए कहा तो उसने वे पैसे भी भेज दिए। इसके बाद छह जनवरी को 5250 रुपये टैक्स के रूप में मांगे तो उसने वह भी फोन पे कर दिए। इसके बाद सात जनवरी को 13 हजार रुपये बीमा के लिए भेजने को कहा तो उसने वह भी भेज दिए। 18 जनवरी को फोन कर 15 हजार रुपये और भेजने के लिए कहा गया तो उसने दस हजार रुपये भेज दिए। इसी तरह उससे 29050 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed